ऑक्सीजन और कोरोना वैक्सीन लेकर लापता हुए पीएम नरेंद्र मोदी: राहुल गांधी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 मई 2021। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ गायब हो गए हैं। अब सिर्फ सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और पीएम के फोटो ही बचे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहाँ-वहाँ PM के फ़ोटो।’ इस तरह राहुल गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की कमी और वैक्सीन की सप्लाई कम होने को लेकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी बीते कई दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल रैलियों को लेकर भी राहुल गांधी ने तंज कसा था। इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके तहत नया संसद भवन और पीएम आवास आदि का निर्माण हो रहा है। विपक्षी नेताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार को कोरोना काल में इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाकर वैक्सीन की सप्लाई और अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर खर्च बढ़ाना चाहिए।

इस बीच गुरुवार को बीते 24 घंटे में देश भर में 3.62 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 2 करोड़ 37 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। अब तक देश भर में कोरोना के चलते 2,58,317 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे में ही 4,120 लोगों की मौत हुई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि भारत में राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भारी जुटान के चलते कोरोना की दूसरी लहर तेज हुई है। यही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत में मिल रहे नए वैरिेएंट का पहला केस अक्टूबर 2020 में देखने को मिला था।

Leave a Reply

Next Post

मोबाइल नंबर के बिना मिलेगा टीके का स्लॉट,छत्तीसगढ़ ने लॉन्च किया नया पोर्टल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 मई 2021। छत्तीसगढ़ ने सीजी टीका वेब पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य ने अपनी मोबाइल इंटरनेट से वंचित आबादी को हेल्प डेस्क की मदद से टीकाकरण के लिए सक्षम बनाने के लिए ये पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य सरकार ने कहा कि यह […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही