‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा, जबकि कर्नाटक पिछड़ रहा’, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस सरकार में कर्नाटक पिछड़ता जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर आयोजित अटल पुरस्कार वितरण और सुशासन दिवस समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए, जेडी(एस) नेता ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कभी शासन और विकास के लिए एक मॉडल राज्य था।

‘कर्नाटक अब घटिया राजनीति का अड्डा बना’
कुमारस्वामी ने कहा, ‘कर्नाटक कभी अपनी बेहतरीन गवर्नेंस के लिए जाना जाता था। कर्नाटक ने एक शानदार विकास मॉडल अपनाया था और इस मामले में पूरे देश के लिए एक उदाहरण के लिए रूप में उभरा था। लेकिन कांग्रेस सरकार के प्रशासन में ये सभी खासियतें खत्म हो गई हैं और अब राज्य उल्टी दिशा में जा रहा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है, जबकि कभी कर्नाटक शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे था। उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक, जो कभी सुशासन में पहले स्थान पर था, आज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है और अब राज्य घटिया राजनीति का अड्डा बन गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और राजस्व सहित सभी विभागों में प्रशासन खराब हो गया है। लोगों को अब गंभीरता से इस बारे में सोचने की जरूरत है।

कर्नाटक के बुनियादी ढांचे में गिरावट आई
कुमारस्वामी ने कहा, बंगलूरू, जो कभी आईटी-बायोटेक की राजधानी और शिक्षा और प्रौद्योगिकी का केंद्र था, उसके बुनियादी ढांचे में बुरी तरह से गिरावट आई है। ‘राज्य सरकार विशेषज्ञ सलाह को भी स्वीकार करने की मानसिकता की कमी है और इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में भी गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बोलने की संस्कृति विकसित कर ली है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य में आगे बढ़ने और विकास करने की पूरी क्षमता मौजूद है। उन्होंने पूर्व पीएम वाजपेयी को ‘अजातशत्रु’ के रूप में याद करते हुए कहा, वे एक ऐसे नेता थे, जिनके कोई दुश्मन नहीं थे और जिन्होंने राष्ट्र की लंबी और विशिष्ट सेवा की। कुमारस्वामी ने कहा कि वाजपेयी जैसे नेता आज दुर्लभ हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सात दिन के नवजात को ₹6 लाख में बेचने की साजिश, जानें कैसे पुलिस के जाल में फंसा मानव तस्करी गिरोह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार यह लोग सात दिन के नवजात शिशु को 6 लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे। अपराधियों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग