50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कैमूर, 22 नवंबर 2026। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत में तैनात कनीय अभियंता राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह नगर पंचायत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बकाया बिलों का भुगतान करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने पूरी योजना के साथ धावा बोला और अभियंता को पकड़ लिया।

विजिलेंस इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ के मुताबिक, परिवादी संजय कुमार ने इस संबंध में विजिलेंस इकाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। संजय की मां मोहनिया नगर पंचायत में संविदा पर काम करती हैं। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ विकास कार्य कराए थे। इन कार्यों में से कुछ के बिलों का भुगतान हो चुका था, जबकि बाकी का भुगतान लंबित था।

आरोप है कि लंबित बिलों का भुगतान कराने के एवज में कनीय अभियंता राजेश प्रजापति लगातार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। संजय कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने 12 तारीख को विजिलेंस कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

विजिलेंस इकाई ने परिवादी की शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई।

विजिलेंस इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय धावा दल का गठन किया गया। टीम ने योजना के मुताबिक जाल बिछाया। इसी दौरान कनीय अभियंता राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। कार्रवाई के समय मौके पर एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था। हालांकि, जांच के बाद उसकी इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। विजिलेंस टीम ने आरोपी अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित

शेयर करे मजदूरों की शिकायतों के समाधान, यूनियन की मान्यता हुई आसान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 22 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए औद्योगिक संबंध (छत्तीसगढ़) नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। इस नई व्यवस्था से राज्य में श्रमिकों […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क