अक्षय, सारा और धनुष की ‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ रिलीज, 24 दिसंबर को ओटीटी पर आएगी फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 नवंबर 2021 । अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ रिलीज कर दिया गया है। सारा अली खान ने खुद भी यह गाना सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ” बिहार की छोरी का निकला गाना। अब हर शादी पर यही बजाना। गारंटी मजा आना। ‘चका चक’ रिलीज हो गया है। ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है।” ‘चका चक’ गाने को ए आर रहमान द्वारा कंपोज किया गया है। श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और इसके बोल इर्शाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में भी कृषि कानूनों की वापसी पर मुहर, अब एक कलम की दूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2021 । संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कृषि कानूनों की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि कानूनों की वापसी के बिल को लोकसभा से सुबह ही ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई और अब इसे राज्यसभा में पेश […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल