मलेशिया ओपन से हटा भारत, सायना नेहवाल और के श्रीकांत का ओलपिंक में खेलना मुश्किल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2021। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल और पुरुष वर्ग के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की मलेशिया ओपन के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें अधर में अटक गयी है क्योंकि मलेशिया सरकार ने कोविड-19 से जूझ रहे भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत सरकार हालांकि इसका हल निकालने के लिए मलेशिया से बात कर रही है।  इंडियन ओपन (11 से 16 मई) के स्थगित होने के बाद सायना और श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें कुआलालंपुर (25 से 30 मई) और फिर सिंगापुर ओपन (एक से छह जून) पर टिकी है। 
    
भारत में कोविड-19 मामले के मद्देनजर मलेशिया और सिंगापुर ने 28 अप्रैल को भारत से आने वाली विमानों पर रोक लगा दी थी । भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से जारी बयान में कहा गया, ” खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मदद से मलेशिया के अधिकारियों से भारतीय बैडमिंटन टीम को 25 से 30 मई तक होने वाले मलेशिया ओपन में भाग लेने के लिए मंजूरी देने की मांग की है”। उन्होंने आगे बताया कि भारत में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण मलेशियाई सरकार ने वहां के भारतीय उच्चायोग को बताया कि फिलहाल टीम को यात्रा की मंजूरी नहीं दी जा सकती। टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 19 दिन बाकी है और ऐसे में प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।

यह 15 जून की समयसीमा तक ओलंपिक क्वालीफिकेशन के आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष एकल और युगल खिलाड़ियों में शामिल पीवी सिंधु, सायनानेहवाल, किदांबी श्रीकांत, साई प्रणीत, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी को भाग लेना था। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने कहा कि उसने अभी उम्मीदें नहीं छोड़ी है और इस मामले में विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के जवाब का इंतजार कर रहा है। बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” मलेशिया के साथ-साथ सिंगापुर में भी अभी भारतीय नागरिकों के आने की अनुमति नहीं है। यह पहले से ही सबको पता है। यही कारण है कि हमने अपने कुछ खिलाड़ियों के ओलंपिक क्वालीफिकेशन के संबंध में इसे विशेष मामले के तौर पर लेने का अनुरोध करते हुए दोनों देशों को लिखा है।
    
उन्होंने  आगे कहा, ”इस मामले को बीडब्ल्यूएफ के समक्ष भी उठाया गया है और हम बैडमिंटन मलेशिया के जवाब का इंतजार कर रहे है। जब तक वे सभी संभावनाओं को नकार नहीं देते है तब तक हम अपने खिलाड़ियों को भेजने के सभी विकल्पों की खोज जारी रखेंगे”। मलेशिया में 14 दिनों के जबकि सिंगापुर में 21 दिनों के क्वारंटाइन का नियम है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को 10 मई या उससे पहले वहां पहुंचना होगा। सिंधु, प्रणीत के साथ चिराग और सात्विकसाइराज की पुरुष युगल जोड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि श्रीकांत और सायनाके अलावा एन सिक्की रेड्डी एवं अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी के भाग्य का फैसला इन दोनो ओलंपिक क्वालीफायर से होगा।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल बायो बबल पर उठते सवालों के बीच ग्रीम स्मिथ बोले, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी महसूस कर रहे थे सुरक्षित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2021। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहा उनका कोई भी खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा तैयार किये गए बायो बबल में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर