एसईसीएल में विविध कार्यक्रमों के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 नवम्बर 2020। देश की समृद्धि का मार्ग सतर्क नागरिक ही प्रशस्त कर सकते हैं। अपने सद्विचारों को आचरण में परिणित करना हम सबका नैतिक दायित्व है।-

उक्त विचार एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने सतर्कता जागरूकता समारोह 2020 के समापन समारोह में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम दिनांक 02/11/2020 को एसईसीएल मुख्यालय के सीएमडी सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ, बेबीनार, हितग्राही मिलन आदि आयोजित किए गए। बेहतर बात यह है कि यह सब सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सफलतापूर्वक सम्पादित किए गए। यह बदला हुआ एसईसीएल है जहाँ सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे न केवल कार्य में तेजी आई है बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ी है। सतर्कता केवल एक सप्ताह की बात नहीं बल्कि हमारे जीवन में अंगीकृत किया जाने वाला आदर्श है। अंत में उन्होंने सभी को नियमों का पालन करते हुए निरंतर कार्यरत रहने का आव्हान किया।

इस कार्यक्रम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के उपलक्ष्य में प्रकाशित की गयी ई–स्मारिका स्पंदन’ का ऑनलाईन विमोचन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी.पण्डा द्वारा किया गया। इसके साथ ही सप्ताह के दौरान आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सर्टिफिकेट का भी ऑनलाईन वितरण किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा ने कहा कि सच्चाई और अच्छाई की राह भारत की संस्कृति में निहित है। कार्य के दौरान भी हमारा यह मूल स्वभाव परिलक्षित होना आवश्यक है। नियमों के अनुसार कार्य करने से न केवल हम किसी भी प्रकार की गलती से बच सकते हैं बल्कि इससे कार्य में समानता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी, महाप्रबंधक (खनन) एस.के. पाल, महाप्रबंधक (सतर्कता) के.आर. राजीव आदि उपस्थित रहेे। इस कार्यक्रम में मुख्यालय बिलासपुर के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े रहे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व मोहनीश चिंगप्पा प्रबंधक (कार्मिक/सतर्कता) ने निभाया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन जे.पी. सिंह मुख्य प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन/सतर्कता) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Next Post

पशुधन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 नवम्बर, 2020। राजधानी रायपुर में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, नारायणपुर द्वारा ‘‘व्यावहारिक पशुधन पालन-पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’’ पर दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन इंदिरा गांधी कृषि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां