‘मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है…’ – पहलगाम हमले में आतंकियों की धमकी, 26 की मौत और देश में उबाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर की सुरम्य वादियों में एक बार फिर आतंक का ज़हर घुल गया है। पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। लेकिन इस बार आतंकी सिर्फ बंदूकें नहीं लाए थे—वो लाए थे नफरत का खुला ऐलान।

“मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है”—आतंकी ने दी धमकी
हमले से बची एक पीड़िता ने टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि आतंकियों ने हमला करने से पहले पर्यटकों से नाम और धर्म पूछा। फिर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। जब लोगों ने जवाब नहीं दिया, तो उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। एक आतंकी ने कहा, “तुम लोगों ने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है, उसकी वजह से हमारा मजहब खतरे में है।”यह बयान बताता है कि हमला सिर्फ धार्मिक उन्माद का परिणाम नहीं था, बल्कि एक राजनीतिक संदेश देने की नापाक कोशिश भी थी।

पूरी साजिश थी पहले से तय
सूत्रों के मुताबिक हमले को अंजाम देने से पहले आतंकियों ने इलाके की रेकी की थी। उन्होंने पर्यटकों की आवाजाही, सुरक्षा घेराबंदी और कमजोर बिंदुओं की जानकारी जुटाई और फिर एक योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का सख्त संदेश
हमले की खबर के बाद सऊदी अरब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दौरा बीच में ही रद्द कर भारत लौटने का फैसला किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही उच्चस्तरीय बैठक की और हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “जो लोग इस जघन्य हमले के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

2 विदेशी नागरिक भी मारे गए
हमले में मारे गए लोगों में इजराइल और इटली के दो नागरिक भी शामिल हैं। पहलगाम की ऊंचाई पर स्थित बैसरन घाटी से खच्चरों की मदद से घायलों और शवों को नीचे लाया गया। हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और जम्मू-कश्मीर सहित कई इलाकों में बंद का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले से पूरी दुनिया स्तब्ध, मुस्लिम देशों का पाकिस्तान को कड़ा संदेश-"हम भारत के साथ"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 23 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल  पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आतंकियों ने सेना की वर्दी में आकर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं