पुतिन की पश्चिमी देशों को चेतावनी- यूक्रेन की हथियारों से मदद की तो नया खतरनाक मोड़ ले लेगा युद्ध

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ब्रुसेल्स 29 मई 2024। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को यूरोपीय संघ के तीन देशों की यात्रा के दौरान मंगलवार को एक अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता का आश्वासन मिला। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देशों से प्राप्त हथियारों से उनके देश पर हमला किया गया तो युद्ध एक नया खतरनाक मोड़ ले लेगा। बेल्जियम ने वर्ष 2024 के लिए यूक्रेन को सहायता का वादा किया, जिसने अगले चार वर्षों में यूक्रेन को 30 एफ-16 लड़ाकू विमान देने की प्रतिबद्धता जतायी।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम इसी साल युद्ध के मैदान में एफ-16 लड़ाकू विमान का उपयोग करेंगे और इस तरह से (युद्ध में) अपनी स्थिति मजबूत करेंगे।” उज्बेकिस्तान की यात्रा के दौरान पुतिन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि अगर यूक्रेन ने पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराई गई लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए किया तो युद्ध और भड़क सकता है। उन्होंने नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) को चेतावनी दी कि ऐसी सूरत में उसे संभावित परिणामों को लेकर सजग रहना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

अग्निवीर की नौकरी छोड़ चुका युवक लगा रहा था आवाज, राहुल ने मंच पर बुलाकर लगाया गले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 29 मई 2024। बिहार की आरा लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में जब राहुल गांधी अग्निवीर योजना को लेकर बोल रहे थे, तो एक युवक की आवाज सुनकर राहुल गांधी ने उसे मंच पर ही बुला लिया। दरअसल यह युवक […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस