मायावती का हमला: मुसलमान हैं सपा से नाराज, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश, बोलीं-राष्ट्रपति बनना मेरा सपना नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 28 अप्रैल 2022। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है।  उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है। वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में है और रहेगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बारे में अफवाह फैला रही है।

उन्हें राष्ट्रपति नहीं सीएम और पीएम बनना है मायावती ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि सपा के कारण ही भाजपा सत्ता में आई क्योंकि सपा के कारण पूरा चुनाव ध्रुवीकरण पर हो गया। मायावती ने कहा कि मुस्लिम दलितों के वोट में बहुत ताकत है यह लोग जुड़ जाएं तो मुझे सीएम बना सकते हैं। मायावती ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान समाजवादी पार्टी से बेहद नाराज हैं। ऐसे में वह  उसके साथ जुड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह को मुख्यमंत्री के पास भेजा हैजिसमें स्मारकों की बदहाली का मामला उठाया गया है । सपा सरकार में भी और अब भाजपा सरकार में भी यह स्मारक और  पार्क बदहाली का शिकार है ।वर्तमान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने गया। मायावती ने कहा कि रमजान के महीने में बिजली कटौती हो रही है जो ठीक नहीं है। सरकार को इस बारे में व्यवस्था करनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

Lock Upp: शिवम शर्मा के बाद इस कैदी को मिली फिनाले में एंट्री, इन कंटेस्टेंट को दी मात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। कंगना रनोट का विवादित शो अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में उनकी अत्याचारी जेल में मौजूद बचे हुए कैदी किसी भी तरह फिनाले में एंट्री कर जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी कैदी एक दूसरे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं