IND vs AUS दूसरा टी-20 आज: इन तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम तो सीरीज पर भारत का कब्जा पक्का

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी-20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने कैनबरा में 11 रन से जीत हासिल की। भारतीय टीम की कोशिश सिडनी में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। यदि आज का मुकाबला भारतीय टीम जीतती है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवरऑल 9 में से चौथी सीरीज जीतेगी। भारतीय टीम की जीत में ये तीन खिलाड़ी काफी अहम किरदार निभा सकते हैं।

युजवेंद्र चहल की फिरकी

युजवेंद्र चहल कैनबरा में पहले टी20 इंटरनैशनल में कनकशन सब्सिट्यूट के तौर पर खेले। ऑस्ट्रेलियाई खेमा हालांकि इससे बहुत ज्यादा खुश नजर नहीं आया। चहल ने अपनी फिरकी से चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। यह विवाद काफी बढ़ गया और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने इस पर अलग-अलग मत जाहिर किए। चहल हालांकि सिडनी में टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। सिडनी का विकेट परंपरागत रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है और ऐसे में चहल की फिरकी भारत के लिए मददगार हो सकती है।

विराट कोहली का बल्ला

कप्तान विराट कोहली इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने सिडनी के मैदान पर दो टी20 इंटरनैशनल हाफ सेंचुरी बनाई हैं। कोहली ने वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने दो हाफ सेंचुरी लगाईं। पहले टी20 में हालांकि वह सिर्फ नौ रन ही बना सके लेकिन भारतीय कप्तान की कोशिश सिडनी में अच्छा स्कोर बनाने की होगी।

हार्दिक पंड्या का जोश

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया में मुख्य रूप से बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। और पंड्या ने अपनी इस भूमिका को बखूबी निभाया है। पंड्या ने भारत को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। उन्होंने तीन मैचों में दो बार 90 का स्कोर बनाया। पंड्या का बल्ला अच्छा चल रहा है। इसके अलावा वह शानदार फील्डर तो हैं ही। पहले टी20 में उन्होंने आरोन फिंच का अच्छा कैच लपका।

Leave a Reply

Next Post

सूखी खांसी से हो गए हैं परेशान? राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सर्दियों में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है लेकिन इस मौसम में सूखी खांसी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। सूखी खांसी को अंग्रेजी में ड्राई कफ कहा जाता है। इस समस्या से पीछा छुड़ाना आसान बात नहीं है। हालांकि कई आयुर्वेदि‍क उपचार […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल