यूपी चुनाव 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में बैठक आज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 11 जनवरी 2022। भाजपा विधानसभा चुनाव में खराब छवि वाले मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी। वह जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवारों पर ही दांव खेलेगी। सोमवार को पार्टी की चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशी चयन पर मंथन किया गया। पहले व दूसरे चरण के कुछ प्रत्याशियों की सूची इसी सप्ताह जारी की जाएगी। उधर, दिल्ली में मंगलवार को होने वाली पार्टी की बैठक में यूपी के प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने चुनाव प्रचार की रणनीति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कोविड गाइडलाइन के तहत डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा। पार्टी बड़े नेताओं की डिजिटल सभा और रैली करेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक पूरी तैयारी है। बैठक में तय किया गया कि पार्टी चरणवार प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि कुछ जगहों पर सपा और बसपा के प्रत्याशी को देखते हुए जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। बैठक में पश्चिमी यूपी में पहले चरण के चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी मंथन किया गया। पार्टी किसानों, जाटों के साथ जाटव समाज को साधने पर फोकस करेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, समिति के सदस्य ब्रजेश पाठक, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में बैठक आज, पार्टी के बड़े नेता दिल्ली पहुंचे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशी चयन के लिए मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की बैठक होगी। बैठक में यूपी भाजपा की ओर से तैयार प्रत्याशियों के पैनल पर मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ.दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के नेता सोमवार रात दिल्ली पहुंच गए।    

Leave a Reply

Next Post

चेतावनी: चीन-म्यांमार सीमा में फिर संगठित हो रहे पूर्वोत्तर के विद्रोही, मणिपुर चुनाव में खलल डालने की कोशिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 12 जनवरी 2022। चीन व म्यांमार सीमा क्षेत्रों में विद्रोही फिर संगठित होकर देश के पूर्वोत्तर में आतंकी हमले बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेताया है कि विद्रोही अपना धैर्य खो रहे हैं। आने वाले दिनों में मणिपुर चुनाव व नगालैंड शांति वार्ता […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण