भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; एनएच 30 पर ट्रक ने टेम्पो को रौंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखीसराय 21 फरवरी 2024। बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसे की चपेट में 14 लोग आ गए। इनमें से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास एनएच 30 पर हुई। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेम्पो ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।  

जानिए, मरने वालों के बारे में… 
मरने वालों की पहचान मुंगेर जिलाके जमालपुर इलाके के छोटी केशोपुर निवासी वीर पासवान के 24 वर्षीय दो जुड़वां पुत्र विकास एवं विनय, चेतन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र दीवाना एवं 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, धर्मेंद्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र मोनू, हीरा पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रोहित एवं उपेन्द्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अनुज शामिल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अलावा सागर कुमार, ऋतिक कुमार, सुशील कुमार शामिल हैं। अन्य की पहचान अब तक नहीं हुई है। वहीं ऑटो ड्राइवर की पहचान लखीसराय निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। 

तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी
पुलिस के अनुसार, टेम्पो में सवार सभी लोग सिकंदरा में कैटरिंग का काम खत्म कर लखीसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वह ट्रेन से अपने घर जाना चाह रहे थे। इसी दौरान एनएच 30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मरने वाले के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। परिजनों के आने के बाद सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

रांची में अब तक टेस्ट मैच नहीं हारा भारत, धोनी के शहर में पहली बार खेलेगा इंग्लैंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमें जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में 23 फरवरी से आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने हैदराबाद में टेस्ट जीतकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं