अमेरिकी सांसद पहुंचे ताइवान तो चीन को लगी मिर्ची, भड़क गया ड्रैगन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 नवंबर 2021 । अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पांच सांसद 25 नवंबर की देर रात ताइवान पहुंचे हैं। ये सांसद ताइवान के सीनियर नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। यह यात्रा ऐसे वक्त में हुई है जब ताइवान और चीन के बीच तनाव दशकों में सबसे ज्यादा हो चुका है और ताइवान के कारण चीन और अमेरिका के बीच भी तनाव देखा जा रहा है। बता दें कि 1949 में हुए चीन में गृहयुद्ध के बाद से ही ताइवान स्व-शासित रहा है लेकिन चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

2021 में अमेरिकी सांसदों की तीसरी यात्रा

पांच अमेरिकी सांसद नैन्सी मेस, मार्क ताकानो, एलिसा स्लॉटकिन, कॉलिन एलेड और सारा जैकब्स ताइवान पहुंचे हैं। अमेरिकी सांसदों का यह दौरा छह रिपब्लिकन सांसदों के एक ग्रुप द्वारा हाल ही में दौरा करने के बाद हुई है। उस दौरे पर सांसदों ने राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन, राष्ट्रीय सुरक्षा महासचिव वेलिंगटन कू और विदेश मंत्री जोसेफ वू सहित अन्य सीनियर नेताओं से मुलाकात की थी। इस साल अमेरिकी सांसदों की यह तीसरी यात्रा है। जून में, कांग्रेस के तीन सदस्य कोरोना वायरस से बुरी तरह से परेशान ताइवान को वैक्सीन डिलीवर करने पहुंचे थे।

चीन ने अमेरिका को जमकर सुनाया

चीन अमेरिकी नेताओं के ताइवान दौरे से फिर भड़क गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मामले को लेकर कहा है कि अमेरिका नेताओं के ताइवान आने ये इस बात नहीं बदला जा सकता है कि दुनिया के 180 देश वन चाइना पॉलिसी को मानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी 140 करोड़ चीनी लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर रहे। ताइवान, चीन का अविभाज्य हिस्सा है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से एक BJP विधायक निलंबित, दो को मार्शलों ने किया बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 नवंबर 2021 । दिल्ली विधानसभा ने शुक्रवार को इसके एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जितेंद्र महाजन को निलंबित कर दिया और दो अन्य भाजपा विधायकों- अनिल बाजपेयी और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल