इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेता इंडिया लीजेंड्स टीम को प्रदान की ट्राफी

दर्शकों के साथ मैच का लिया आनन्द

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के फायनल मैच की विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को ट्राफी प्रदान की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर इस सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें 6 देशों की लीजेंड्स टीमों ने हिस्सा लिया। मैच के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया गया। इस पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ियों ने अपने रोमांचक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न देशों के लीजेंड्स खिलाड़ियों का खेल कौशल देखने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके पहले स्टेडियम में दर्शकों के साथ मैच का आनन्द लिया। सीरीज का फायनल मैच इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला गया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना पॉजिटिव हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 22 मार्च 2021। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है। अपनी पोस्ट में उन्हाेंने लिखा है […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल