कश्मीर में बड़ी साजिश रच रहा पाक, ड्रोन हमले के बाद अब सुरक्षाबलों को आ रहे फेक कॉल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जुलाई 2021। जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले के बाद से ही लगातार सुरक्षा एजेंसियों को फर्जी कॉल्स आना शुरू हो गया है। ये कॉल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से की जा रही हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सुरक्षा बलों को की जा रही इन फर्जी कॉलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार इस पर विचार कर रही है कि वे वरिष्ठ अधिकारी बनकर भारतीय सुरक्षाबलों को की जा रही फर्जी कॉल्स की संख्या को बढ़ाएं। ये कॉल अलग-अलग नंबरों से आ रहे हैं और इनमें से बेहद कम ही ऐसे हैं, जिन्हें ट्रेस किया जा सकता है।खबर के मुताबिक, पश्चिमी सेक्टर में ड्रोन के खतरे के बाद अब इस तरह की फर्जी कॉलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता को बढ़ा दिया है। इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने इस तरह की कॉल की जानकारी दी थी और इसपर एजेंसियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी। अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह की फेक कॉल्स को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि किसी भी तरह की खुफिया जानकारी लीक न हो।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय सीम के पास जम्मू के कनाचक इलाके में एक ड्रोन गिराया था। यह ड्रोन पाकिस्तान से भारत की सीमा में आया था। बीते महीने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास ड्रोन से विस्फोट हुआ था। इसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का हाथ बताया गया था। हालांकि, यह विस्फोट तेज नहीं था और इसमें कुछ जवान घायल हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला: पंजाब सरकार सीबीआई को नहीं सौंपेगी दस्तावेज, मंत्री पर लगे हैं आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़। पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई के हवाले कर दी है लेकिन राज्य सरकार ने सीबीआई को मामले में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इससे पहले दो बार राज्य […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल