अब स्विगी ने 380 कर्मचारियों को निकाला, कंपनी के सीईओ बोले- ये बहुत कठिन फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। फुड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शुक्रवार को अपने 380 कर्मचारियों को बाहर निकालने की घोषणा की है। कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह बहुत कठिन फैसला है। उसने यह कदम अपने बदलाव की कोशिशों के तहत उठाया है। कंपनी ने 380 क्षमतावान कर्मचारियों को निकालने के बारे में बताया कि हम यह कठिन फैसला अपनी टीम को छोटा करने के लिए कर रहे हैं। 

कंपनी के सीईओं ने कर्मियों को भेजा मेल, मांगी माफी

कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने अपनी ओर से भेजे गए मेल में कर्मचारियों को कहा है कि सभी संभव उपायों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने अपने ईमेल में छंटनी का यह फैसला लेने के कई कारण बताने के साथ ही कर्मचारियों से इसके लिए माफी भी मांगी है।

स्विगी की ओर से बताया गया छंटनी का फैसला लेने का कारण 

स्विगी ने छंटनी के लिए जिन प्रमुख कारणों का उल्लेख किया है, उनमें से एक चुनौतीपूर्ण मैक्रोइकॉनॉमिक स्थितियां हैं। कंपनी ने कहा है कि वह कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है।कंपनी ने खुलासा किया कि फूड डिलीवरी क्षेत्र में ग्रोथ रेट धीमा हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप मुनाफा कम हुआ है और आय घटी है। हालांकि, स्विगी ने यह भी दावा किया है कि उसके पास खुद को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नकदी भंडार है। स्विगी ने लोगों को निकालने के अपने फैसले के लिए ‘ओवरहायरिंग’ (आवश्यकता से अधिक बहाली) को भी दोषी ठहराया है।

स्विगी के खराब फैसलों पर सीईओ ने कही ये बात 

स्विगी सीईओ ने कहा, “फूड डिलिवरी क्षेत्र का ग्रोथ रेट घटा है जो कंपनी के अनुमानों के पूरी तरह से खिलाफ है। इसलिए कंपनी को अपने लाभप्रदाता लक्ष्यों को हासिल करने के लिए छंटनी जैसा कठिन फैसला लेना पड़ा।” उन्होंने कहा, “हमने पहले ही बुनियादी ढांचे, कार्यालय/सुविधाओं आदि जैसी अन्य अप्रत्यक्ष लागतों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। हमें भविष्य के अनुमानों के अनुरूप अपने समग्र कर्मियों की लागत को भी सही आकार देने की जरूरत थी। सीईओ ने कंपनी के “खराब फैसले” को “ओवरहायरिंग” के लिए दोषी ठहराया और कहा कि उन्हें बेहतर फैसले लेने चाहिए थे।

Leave a Reply

Next Post

राज्य पुलिस बलों-अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का सम्मेलन, अमित शाह कर रहे अध्यक्षता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। सभी राज्य पुलिस बलों और अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठक को संबोधित […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर