भारतीय सेना को बड़ी सफलता: सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण, दूर से ही लक्ष्य पर किया सीधा प्रहार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मार्च 2022। भारत ने रविवार को जमीन से हवा में मार करने वाले मध्यम दूरी के (MRSAM) एयर डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इस सिस्टम का परीक्षण भारतीय थलसेना के लिए किया गया है. पिछले साल भारतीय वायुसेना को ऐसा ही सिस्टम सौंपा जा चुका है. डीआरडीओ ने बताया कि MRSAM एयर डिफेंस सिस्टम के आर्मी वर्जन का टेस्ट रविवार को ओडिशा के बालासोर तट के नजदीक किया गया. इस दौरान मिसाइल ने बेहद दूरी से अपने टारगेट पर सटीक वार किया।

एयर डिफेंस सिस्टम को पिछले साल भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश की हवाई सुरक्षा के लिए एक गेमचेंजर करार दिया था. बताया गया था कि MRSAM एक अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम है, जो लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, मानवरहित ड्रोन के अलावा क्रूज़ मिसाइलों से भी सुरक्षा देने में सक्षम है. यह गाइडेड और अनगाइडेड दोनों तरह की मिसाइलों को रोक सकता है।

भारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) और इस्राइल ने संयुक्त रूप से इसे तैयार किया है. इसमें खूबी है कि यह 70 किलोमीटर के दायरे में आने वाली कई मिसाइलों को एकसाथ ध्वस्त कर सकता है. इसमें देश में ही विकसित रॉकेट और कंट्रोल सिस्टम लगे हैं, जो इसे बेहतर बनाते हैं. इसका नेवी वर्जन भी तैयार हो चुका है. 2016 और 2017 में इसका परीक्षण भी किया जा चुका है। भारतीय थलसेना के लिए विकसित MRSAM एयर डिफेंस सिस्टम का पहला परीक्षण दिसंबर 2020 में हुआ था. तब भी इसका परीक्षण कामयाब रहा था. उस समय इसकी मिसाइल ने टेस्ट के दौरान ब्रिटेन में बने एक ड्रोन को तबाह किया था. तब बताया गया था कि इसकी मिसाइलें साढ़े चार मीटर लंबी और 2.7 टन वजनी हैं. ये परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. इस सिस्टम में मिसाइलों के अलावा मल्टी फंक्शनल सर्विलांस और खतरा भांपने वाला रडार भी लगा है.

Leave a Reply

Next Post

मारियुपोल में 210 बच्चों समेत 5000 लोगों की मौत, शांति वार्ता के बाद यूक्रेन को है सीजफायर की उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 29 मार्च 2022। यूक्रेन में रूस के किए जा रहे हमलों के निशान हर तरफ मौजूद हैं। मलबों में तब्‍दील इमारतें इन शहरों पर हुए ताबड़तोड़ हमलों की गवाही दे रही हैं। यूक्रेन के कुछ शहरों को इस बमबारी की बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां