एक बार फिर ‘अतीक और अशरफ’ को मारी गई गोली, हमला होते ही दोनों जमीन पर गिरे और तोड़ दिया दम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रयागराज 20 अप्रैल 2023। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में न्यायिक जांच कमेटी हर पहलु पर जांच कर रही है। अब 15 अप्रैल की रात का सच जानने के लिए अस्पताल में उसी जगह सीन रिक्रिएट किया है जहां अतीक और अशरफ को गोली मारी गई थी। जांच कमेटी ने पुलिस की टीम के साथ कॉल्विन अस्पताल पहुंचकर उसी जगह पर वाकये को कैमरे पर दोहराया है। जिसमें उसी दिन की तरह अतीक और अशरफ की गेट से एंट्री होती है और मीडियाकर्मी के बातचीत के दौरान उसी अंदाज में गोलियां चलती है और दोनों माफिया ढेर हो जाते हैं।   

बता दें कि 15 अप्रैल की रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कॉल्विन अस्पताल के गेट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन शूटरों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को महज 18 सेकेंड के भीतर मौत की नींद सुला दिया था। शूटरों ने दोनों के पुलिस जीप से उतरने के 32वें सेकेंड में पहली गोली दागी थी। इसके बाद लगातार कुल 20 गोलियां दागीं और 50वें सेकेंड तक माफिया भाइयों का काम तमाम हो चुका था। अतीक व अशरफ को रात 10.36 पर लेकर पुलिस कॉल्विन अस्पताल के गेट पर पहुंची थी।

10.37 मिनट और 12 सेकेंड पर दोनों पुलिस जीप से नीचे उतर चुके थे। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल के भीतर जाने लगी। ठीक 32वें सेकेंड यानी 10.37 मिनट और 44 सेकेंड पर शूटरों ने पहली गोली दागी थी। इसके बाद ताबड़तोड़ 20 राउंड फायर अतीक और अशरफ को निशाना बनाकर किए गए थे। 18 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर शूटर अपने मकसद में कामयाब हो चुके थे। 10.38 मिनट और 02 सेकेंड पर अतीक और अशरफ दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर लुढ़के पड़े थे और उनके शरीर बेजान हो चुके थे।

Leave a Reply

Next Post

केएल राहुल की बैटिंग देखना सबसे बोरिंग चीज', केविन पीटरसन का लखनऊ के कप्तान पर बड़ा हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल के प्रदर्शन से खुश नहीं है। राहुल पावरप्ले में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। शुरुआती छह ओवरों में उनकी […]

You May Like

भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस