तमन्ना भाटिया अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 जनवरी 2023। तमन्ना भाटिया ने खुद को इंडस्ट्री की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। अभिनेत्री ने बाहुबली, सई रा नरसिम्हा रेड्डी, F3 और बबली बाउंसर जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से यह साबित कर दिया है कि वह एक सुंदर चेहरे से कहीं अधिक हैं। अभिनेत्री अब ‘बांद्रा’ के साथ मलयालम फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एक सूत्र ने कहा, ‘2023 तमन्ना के लिए बहुत व्यस्त होने वाला है। कथित तौर पर अभिनेत्री शूटिंग के लिए 20 जनवरी को केरल के लिए रवाना होने वाली है। मलयालम डेब्यू में अभिनेत्री को देखने के लिए प्रशंसक इंतजार कर रहे है। वह उन कुछ सितारों में से एक हैं जिन्होंने तीन फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है: तमिल, तेलुगु और हिंदी और बैक टू बैक प्रोजेक्ट रिलीज़ के साथ 2022 शानदार रहा है। अब वह बांद्रा के साथ मलयालम इंडस्ट्री में छा जाने के लिए तैयार हैं।”
 अभिनेत्री ने 2022 कान्स फिल्म फेस्टिवल और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में भाग लिया और इन वैश्विक मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया। अभिनेत्री के पास 2023 के लिए कई आशाजनक परियोजनाएं हैं – प्राइम वीडियो का जी करदा और नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज़।

Leave a Reply

Next Post

रामदास आठवले की उपस्थिति में फिल्म 'शक - द डाउट' का गाना रिकॉर्ड

शेयर करे -अनिल बेदाग, मुंबई/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 जनवरी 2023। अवंतिका एपी आर्ट्स की प्रस्तुति आगामी फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए संगीतकार हृजु रॉय ने द साउंड आइडियाज रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिंगर जून बनर्जी की आवाज़ में एक आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ रिकॉर्ड किया। इस गाने के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां