ट्राई की रजत जयंती पर पीएम ने जारी किया डाक टिकट, बोले- 5G तकनीक लाएगी बदलाव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मई 2022। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण इस साल अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। रजत जयंती समारोह का पीएम मोदी ने मंगलवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष डाक टिकट जारी किया। 5G टेक्नोलॉजी देश की गवर्नेंस में, जीने व कारोबार की सुगमता सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। 5Gi के रूप में जो देश का अपना 5G standard बनाया है, वो देश के लिए बहुत गर्व की बात है।
ये देश के गांवों में 5G टेक्नोलॉजी पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स, हर सेक्टर में ग्रोथ को बल मिलेगा। इससे सुविधा भी बढ़ेगी और रोज़गार के भी अनेक अवसर बनेंगे।
5G-Testbed राष्ट्र को समर्पित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये सुखद सहयोग है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 25 वर्ष पूरे किए हैं। आज देश आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के रोड मैप पर काम कर रहा है। थोड़ी देर पहले मुझे देश को खुद से निर्मित 5G-Testbed राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है।
5G और 6G की तरफ कदम बढ़ा रहा देश
मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता और स्वस्थ स्पर्धा कैसे समाज में, अर्थव्यवस्था में गुणात्मक प्रभाव पैदा करती है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण हमारा टेलिकॉम सेक्टर है। 2G काल की निराशा, हताशा, करप्शन, पॉलिसी पैरालिसिस से बाहर निकलकर देश ने 3G से 4G और अब 5G और 6G की तरफ तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

रेवाड़ी में भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, पांच लोगों की मौत, हरिद्वार से लौट रहे थे जयपुर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रेवाड़ी 17 मई 2022। रेवाड़ी में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से अस्थियां बहाकर एक परिवार जयपुर के सामोद गांव लौट रहा था। क्रूजर में 17 लोग सवार थे। एनएच -48 पर ऑडी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं