मुख्यमंत्री योगी बोले- 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 75 सीटें जीतेंगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 29 मई 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है। बैठक में अपने संबोधन में उन्होंने 2024 के आम चुनाव में यूपी में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। योगी ने कहा कि 2024 के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से प्रयास शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे सेवा कार्य, कोरोना प्रबंधन के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाने का लाभ यूपी के चुनाव में मिला है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव की जमीन अभी से तैयार करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी अब पीएम मोदी के विजन के अनुरूप नई अंगड़ाई ले रही है। पहले प्रदेश में लाउड स्पीकर दंगे अराजकता और तनाव का कारण बनते थे। यह भाजपा सरकार के सुशासन का ही परिणाम है कि 70 हजार लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटाए गए हैं या उनकी आवाज को परिसर तक ही सीमित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने संकल्प पत्र की घोषणा के अनुरूप हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, सूर्य प्रताप शाही, रमापति त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

CBI जांच से परेशान अभिषेक बनर्जी ने न्यायपालिका पर लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष ने लताड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 29 मई 2022। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पूर्वी मिदनापुर जिला में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि न्यायपालिका का एक छोटा सा हिस्सा गुलाम बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह