मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

IAAPI एक्सपो 2026: रोमांच, तकनीक और निवेश का ग्लोबल मंच

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 मार्च 2026। सपनों के शहर मुंबई में आज से मनोरंजन, तकनीक और रोमांच के संगम का अनोखा नज़ारा देखने को मिल रहा है। गोरेगांव स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर में शुरू हुआ IAAPI अम्यूजमेंट एक्सपो 2026 अपने 24वें संस्करण के साथ न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया के मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ा वैश्विक मंच बनकर उभरा है। 10 से 12 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर से आए उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और तकनीकी कंपनियां मनोरंजन के भविष्य की नई दिशा तय कर रही हैं। इस साल एक्सपो का पैमाना पहले से कहीं अधिक बड़ा और प्रभावशाली नजर आ रहा है। 15 देशों के 210 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि भारत का मनोरंजन और थीम पार्क उद्योग तेज़ी से वैश्विक मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है, जो उद्योग में बढ़ती संभावनाओं और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कंडुला दुर्गेश ने भारत के तेजी से बढ़ते मनोरंजन क्षेत्र की क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह उद्योग लगभग 15 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है और वर्ष 2030 तक इसके 25,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की संभावना है।

इस वर्ष एक्सपो का आकर्षण रहा आधिकारिक शुभंकर ‘गजा’, जिसका उद्घाटन समारोह में अनावरण किया गया। हाथी से प्रेरित यह शुभंकर शक्ति, स्थिरता और खुशी का प्रतीक है, जो मनोरंजन उद्योग की जीवंतता और ऊर्जा को दर्शाता है। एक्सपो में इस बार तकनीक का जादू साफ दिखाई दे रहा है। वर्चुअल रियलिटी अनुभव, अत्याधुनिक वॉटर पार्क राइड्स, इमर्सिव डिजिटल तकनीक और स्मार्ट एंटरटेनमेंट सिस्टम दर्शकों और उद्योग विशेषज्ञों को भविष्य की झलक दिखा रहे हैं। इन नवाचारों से स्पष्ट है कि आने वाले समय में मनोरंजन पार्क केवल सैर-सपाटे का नहीं बल्कि तकनीकी अनुभव का भी केंद्र बनने जा रहे हैं। मनोरंजन उद्योग में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अवसर पर ‘IAAPI सेफ्टी हैंडबुक’ का भी विमोचन किया गया। यह हैंडबुक वैश्विक सुरक्षा मानकों के अनुरूप पार्कों और राइड्स के सुरक्षित संचालन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करेगी। IAAPI के अध्यक्ष अंकुर माहेश्वरी ने कहा कि डिजिटल मनोरंजन के इस दौर में भी वास्तविक अनुभव और रोमांच का अपना अलग महत्व है। उनका मानना है कि थीम पार्क और मनोरंजन केंद्र लोगों को ऐसा अनुभव देते हैं, जिसे वर्चुअल दुनिया कभी पूरी तरह प्रतिस्थापित नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Next Post

ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी

शेयर करेदर्शील सफारी की इंटरनेशनल वापसी भारत-अमेरिका की फिल्म में चमकेंगे दर्शील सफारी सरहदों से आगे की कहानी में दिखेंगे दर्शील सफारी (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 मार्च 2026। बाल कलाकार के रूप में दुनिया भर में पहचान बनाने वाले अभिनेता दर्शील सफारी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़