बार-बार ब्रेक लेने के कारण कोहली की हो रही आलोचना पर बीसीसीआई का बयान, कहा- निजता का सम्मान करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एलान किया कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ‘व्यक्तिगत कारणों’ से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन से उनकी अनुपस्थिति को लेकर बात की थी और उन्होंने क्रिकेटर का समर्थन किया। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट को आलचकों के तीखे बयानों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि हर सीरीज में ब्रेक लेना सही नहीं है और बोर्ड को इस पर विचार करना चाहिए। हालांकि, बीसीसीआई पूरी तरह से विराट के समर्थन खड़ा हो गया है।

‘देश का प्रतिनिधित्व करना सर्वोच्च प्राथमिकता’
बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का आग्रह किया है। विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हालांकि, कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और ध्यान की मांग करती हैं।

‘उनके बिना भी जीत सकती है टीम’
कोहली ‘व्यक्तिगत कारणों’ की वजह से ही अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए और इससे पहले, वह दक्षिण अफ्रीका में इंट्रा-स्क्वाड मैच से भी चूक गए क्योंकि उन्हें लंदन जाना था। अब बीसीसीआई ने उनका बचाव किया है और कहा है कि जल्द ही रिप्लेसमेंट का एलान किया जाएगा। बोर्ड ने लिखा- बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है और टीम प्रबंधन ने भी स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है। साथ ही बोर्ड को टीम पर विश्वास है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बिना भी जीत हासिल कर सकते हैं।

25 जनवरी से पहला टेस्ट
बीसीसीआई ने मीडिया और फैंस से भी अनुरोध किया कि वे इस दौरान विराट कोहली की निजता का सम्मान करें और उनके निजी कारणों पर अटकलें और कोई जानकारी इकट्ठा करने से बचें। बोर्ड ने कहा कि हमारा ध्यान भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन करने पर होना चाहिए क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में आगामी चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें हैदराबाद पहुंच गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तान क्रिकेट उनकी वजह से बुरी स्थिति में', इंजमाम ने पूर्व पीसीबी अध्यक्ष पर साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 23 जनवरी 2024। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और चयन समिति के अध्यक्ष इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ को पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप में टीम के लचर प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जुलाई […]

You May Like

'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट