‘ईरान के नजदीक आ रहे रूस और चीन’, सीडीएस चौहान बोले- दुनिया में तेजी से बदल रहे हालात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2023। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सरकार द्वारा इंजीनियर डिजाइन, डेवलेपमेंट और रक्षा उत्पादन में लिए गए नीतिगत फैसलों की जानकारी दी। नई दिल्ली में द चाणक्य डायलॉग कार्यक्रम में बोलते हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि सरकार ने नई सोच के तहत कई नीतिगत फैसले लिए हैं, जिनमें इंजीनियरिंग डिजाइन में सुधार को प्रोत्साहित करना, देश में रक्षा उत्पादों के विकास और उत्पादन जैसे फैसले शामिल हैं। 

रक्षा क्षेत्र में सरकार ने किए कई नीतिगत फैसले
सीडीएस चौहान ने कहा कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल लाइसेंसिंग व्यवस्था का सरलीकरण किया है। साथ ही एफडीआई की सीमा भी बढ़ाकर 74 प्रतिशत की गई है। सरकार तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में डेडिकेटिड डिफेंस कॉरिडोर भी स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।  

सीडीएस ने दुनिया भर में बन रहे सुरक्षा हालात पर कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और नई व्यवस्था बनने में अभी समय लगेगा। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ट्रांस अटालांटिक एंग्लो सैक्सन भूमि यूरोप के आसपास एकजुट नहीं हो सकी, जिसके चलते रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया। वहीं दूसरी तरफ रूस और चीन, ईरान के नजदीक आ रहे हैं। 

देश में बढ़ रहे स्टार्टअप्स
सीडीएस चौहान ने कहा कि देश में तेजी से स्टार्टअप बढ़ रहे हैं और आज दुनिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा देश है। देश में फिलहाल 84 हजार स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जिनकी सरकार द्वारा पहचान की गई है। 2024 तक हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की गालियों का जवाब जनता वोट से देगी : कर्नाटक की चुनावी रैली से पीएम मोदी का वार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां के बीदल जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, ‘मुझे बीदर का आशीर्वाद पहले भी मिला था। यह चुनाव सिर्फ जीतने के लिए नहीं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां