बिहार में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू, 2025 तक विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की होगी स्थापना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 20 जून 2023। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कथवलिया-बहुआरा में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रारंभ हो गया। महावीर मन्दिर न्यास की यह सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना है। केसरिया-चकिया पथ पर कथवलिया-बहुआरा के जानकी नगर में बड़ी-बड़ी हाइड्रोलिक और अन्य मशीनें पहुंच गई हैं। 

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की होगी स्थापना
मन्दिर के कुल 3102 भूगर्भ-खंभों (पाइलों) में पहले भूगर्भ-खंभे की नींव रखी जाएगी। इसी साल नवंबर तक पाइलिंग का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पटना महावीर मंदिर न्यास समिति के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने विधि विधान के साथ पूजा कर निर्माण कार्य को शुरू किया।आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि वर्ष 2025 के महाशिवरात्रि तक मन्दिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो जाएगी। उस वर्ष के आखिर तक विराट रामायण मन्दिर बनकर तैयार हो जाएगा। मन्दिर के कुल 12 शिखरों की साज-सज्जा में और दो वर्ष लगेंगे। 

तीन मंजिला होगा विराट रामायण मन्दिर
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि विराट रामायण मन्दिर तीन मंजिला होगा। मन्दिर में प्रवेश के बाद प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन होंगे। वहां से बढ़ते ही काले ग्रेनाइट की चट्टान से बने विशाल शिवलिंग के दर्शन होंगे। चेन्नई के निकट महाबलिपुरम में 250 टन वजन के ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराशकर मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्रलिंगम भी बनाया जा रहा है। विराट रामायण मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट है। मंदिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के कुल 22 मंदिर होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

महिला की गला रेतकर हत्या, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बरेली 20 जून 2023। बरेली के शाही में तीन दिन से लापता कुल्छा गांव की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह कुल्छा-शाही मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शरीर से दाहिने हाथ और बायें पैर का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण