आंधी-गरज के साथ बारिश का अनुमान, IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जून 2025। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, तेज हवाएं चलने तथा बादलों की गरज के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बारिश से दिल्ली में उमस की स्थिति से कुछ राहत मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली कड़कने, गरज के साथ बारिश और शाम एवं रात के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए आईएमडी ने निवासियों को खासकर बाहरी गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 96 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया को सख्त कदम उठाने की जरूरत है: जयराम रमेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि दुनिया को इस मुद्दे पर अब सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ना कि 2050 और उसके आगे के […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए