राहुल गांधी के खिलाफ सूरत की कोर्ट 23 को सुनाएगी फैसला, मोदी के उपनाम वाली टिप्पणी पर मानहानि मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरत 21 मार्च 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सूरत की अदालत 23 मार्च को अपना फैसला सुनाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने बताया कि फैसला सुनाए जाते वक्त कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की है। राहुल इस मामले की सुनवाई के दौरान तीन बार अदालत में पेश हुए। अक्तूबर 2021 में बयान दर्ज कराने के लिए अदालत पहुंचे राहुल ने खुद को निर्दोष बताया था।

सुनवाई हो चुकी है पूरी
जानकारी के अनुसार सूरत की कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली है। पिछले शुक्रवार को उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलों को सुन लिया था। कोर्ट ने मानहानि के इस केस में फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीक्ष निर्धारित की है। फैसला सुनाए जाने के दौरान राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहेंगे। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी ने कहा कि राहुल गांधी अदालत का आदर करते हुए कोर्ट में मौजूद रहेंगे। दोषी ने कहा सूरत पहुंचने पर कांग्रेस के नेता उनकी आगवनी करेंगे और सूरत कोर्ट तक शांतिपूर्वक जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

शिंदे सरकार का अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी, मुखबिरों का नेटवर्क बनाने पर कर रही विचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 मार्च 2023। महाराष्ट्र सरकार अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। मंत्री शंभूराज देसाई ने सोमवार को विधानसभा को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध शराब कारोबार के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए मुखबिरों का एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल