व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान पीएम मोदी ने की अमेरिकी टीम की तारीफ, बोले- यहां क्रिकेट लोकप्रिय हो रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 23 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे में व्हाइट हाउस में आधिकारिक राजकीय रात्रिभोज किया। इस दौरान उन्होंने खेलों को लेकर भी बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अमेरिका में भी क्रिकेट का खेल लोकप्रिय हो रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। अपने अमेरिकी दौरे में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन से द्विपक्षीय वार्ता की। साथ ही उन्होंने अमेरिकी संसद को भी संबोधित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही भारत-अमेरिका के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते खतरे, सीमापार आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी चर्चा हुई।  व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान पीएम मोदी ने कहा “बेसबॉल के प्रति प्रेम के बीच अमेरिका में क्रिकेट भी लोकप्रिय हो रहा है। अमेरिकी टीम इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश कर रही है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और सफलता की कामना करता हूं।” हालांकि, अमेरिका की टीम भारत में होने वाले विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

जिम्बाब्वे में वनडे विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। यहां फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य दौर में जगह बनाएंगी। अमेरिका की टीम वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और नेपाल के साथ ग्रुप-ए में है। अमेरिकी टीम के लीग स्टेज के शुरुआती तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही यह टीम विश्व कप के मुख्य दौर की रेस से बाहर हो गई है। अमेरिका का एकमात्र मैच जिब्बावे के साथ है। इस मुकाबले को अपने नाम कर अमेरिकी टीम जीत के साथ विश्व कप में अपना सफर खत्म करना चाहेगी।

क्या है क्वालिफायर मैचों का फॉर्मेट?
कुल 10 टीमें विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबलों में भाग ले रही हैं। सभी टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शुरुआती तीन स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। यहां दोनों ग्रुप से तीन-तीन टीमें पहुंचेंगी और आपस में खेलेंगी। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी और भारत में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस ने माना मोदी जी को अकेले नहीं हरा सकते', राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2023। भारतीय जनता पार्टी ने अपने खिलाफ मोर्चा बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस दूसरे दलों का समर्थन इसलिए मांग रही है क्योंकि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘अकेले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान