सिडनी के मॉल में चाकूबाजी में 5 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को भी किया ढेर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2024। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को एक शॉपिंग सेंटर (Sydney Mall Stabbings) में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी. स्थानीय मीडिया में ये बात कही गई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में “कई लोगों” को चाकू मार दिया गया. दिल दहला देने वाली ये घटनाएं वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर में घटीं। शनिवार दोपहर को घटना के समय मॉल शॉपिंग करने वालों से खचाखच भरा हुआ था.पुलिस ने कहा कि चाकूबाजी की घटना के बाद मॉल को बंद कर दिया गया है और लोगों से इस जगह से  दूर रहने की अपील की गई है. वहीं हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने गोलीबारी भी की. जानकारी के मुताबिक चाकूबाजी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक व्यक्ति लोगों का पीछा कर रहा था और उन्हें चाकू मार रहा था, इसके बाद वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन को खाली करा लिया गया. द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस इस घटना में आतंकी संबंधों की जांच कर रही है. एक्स पर एक पोस्ट में, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा, “हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के प्रति हैं जिनकी इस हमले में जान चली गई है. हम पुलिस की बहादुरी को भी सलाम करते हैं।

चाकूबाजी के बाद मॉल में अफरा-तफरी

 पुलिस ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. माना जा रहा है कि वह हमलावरों में से एक था.हालांकि चाकूबाजी का मकसद तुरंत साफ नहीं हो सका. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चाकूबाजी की घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई. मॉल में मौजूद लोग सुरक्षित जगहों की तरफ भाग रहे थे. वहीं पुलिस इलाके को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही थी. कई लोगों ने एक सुपरमार्केट में शरण ली, जहां वे करीब एक घंटे तक छिपे रहे. पूरा इलाका पुलिस के सायरन और हेलीकाप्टरों की आवाज से गूंज उठा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- SP-BSP और कांग्रेस के राज में माफिया को मिलता था संरक्षण; 23 मिनट तक जमकर गरजे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिजनौर 13 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर पहुंचे। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर आलमपुर गावड़ी पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने 23 मिनट के भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें