हैम रेडियो के संचालकों ने पता लगाए संदिग्ध सिग्नल, चरमपंथियों गतिविधियों को लेकर बढ़ी चिंता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 09 फरवरी 2025। पिछले दो महीनों में हैम रेडियो के संचालकों ने दक्षिण बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्ला, उर्दू और अरबी में संदिग्ध सिग्नल का पता लगाया है, जिसने संभावित चरपंथी गतिविधियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यह घटना बांग्लादेश में जारी अशांति और भारत विरोधी बयानबाजी के बीच सामने आई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हैम या शौकिय रेडियो संचालकों को केंद्रीय संचार मंत्रालय से लाइसेंस हाशिल है और उन्हें विशिष्ट रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग करके संचार करने का अधिकार होता है। पहली बार दिसंबर 2024 में रेडियो सिग्नल का पता लगाया गया था। तब हैम रेडियो संचालकों ने उत्तर 24 परगना के बशीरहाट और बोगांव के साथ-साथ दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन में बांग्ला, अरबी और उर्दू में अनाधिकृत संचार का पता लगाया। इसके बाद ऑपरेटरों ने संचार मंत्रालय को इसकी जानकारी दी और बाद में इन्हें कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय निगरानी स्टेशन को ट्रैक करने के लिए भेजा गया। 

पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब के सचिव अंबरीश नाग बिस्वास ने पीटीआई से कहा, ये संदिग्ध रेडियो सिग्नल रात एक बजे से तीन बजे के बीच पकड़े गए। ये बांग्लादेशी उच्चारण के साथ बांग्ला, उर्दू और अरबी भाषा में हैं। कभी-कभी सिग्नल किसी दूसरी भाषा में भी होते हैं, जिन्हें हम पहचान नहीं पाते जब भी हमने बात करने वालों से उनकी पहचान पूछी, तो वे चुप हो गए।बिस्वास ने कहा, इस तरह का पहला सिग्नल दिसंबर के मध्य में उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर में एक हैम रेडियो ऑपरेटर ने पकड़ा था। शुरू में हमने इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया, लेकिन फिर बशीरहाट, बोंगाव और बाद में दक्षिण 24 परगना जिले से भी इसी तरह के सिग्नल मिले। जनवरी के मध्य में भी गंगासागर मेले के दौरान कई हैम रेडियो उपयोगकर्ताओं ने इन संदिग्ध सिग्नल को सुनने की बात कही।

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से 2,217 किलोमीटर पश्चिम बंगाल के साथ लगती है। इसका अधिकतर हिस्सा खुला है। पिछले साल अगस्त में ढाका में शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बढ़े तनाव के बीच सीमा सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उभरा है। पांच अगस्त को हसीना के भारत आने के बाद से दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में लाइव अंताक्षरी का रंग जमाएंगे अन्नु कपूर और कुमार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 फरवरी 2025। पूरे भारत में तालों के नाम से मशहूर भोपाल, जिसे तालों में ताल भोपाल के नाम से भी जाना जाता है, अब उसमें अंताक्षरी का रंग लेकर आ रहे हैं फिल्म एक्टर अन्नु कपूर और कुमार। यह भव्य आयोजन भोपाल स्थित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं