तलाक की अफवाहों को दरकिनार कर फिर साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, लोग बोले- यह जोड़ी है परफेक्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 जनवरी 2025। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले साल काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। दोनों को लेकर कई बार कयास लगे कि यह जोड़ा जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि, तमाम दावों के बावजूद दोनों ने इस पर अपनी चुप्पी साधे रखी। हाल ही में दोनों को अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी एक साथ देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि उनके अलगाव की खबर सिर्फ अफवाह थी। 

छुट्टी मनाकर साथ लौटे अभिषेक-ऐश्वर्या

अब एक बार फिर से अभिषेक-ऐश्वर्या साथ नजर आए हैं। हाल ही दोनों आराध्या के साथ नए साल की छुट्टी मनाकर मनाकर मुंबई वापस लौटे। परिवार को साथ देखकर अब फैंस ने भी राहत की सांस ली है। इस जोड़े को साथ में देखकर प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हैं।

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

एक फैन ने कहा, “दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं”। एक और फैन ने लिखा, “आखिरकार, मैं खुश हूं कि वे साथ हैं। लोगों को समझना चाहिए कि हर शादी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं होती। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को ज्यादा महत्व देते हैं।” एक अन्य फैन ने लिखा, “परिवार के रूप में उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई”। एक व्यक्ति ने लिखा, “यह अफवाहों को पूरी तरह से बंद कर देगा।

इस फिल्म में जल्द दिखेंगे अभिषेक

ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक का यह वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ विश करती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक ने नमस्ते करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्दी फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट से संन्यास की अटकलों को रोहित ने किया खारिज, फॉर्म में वापसी को लेकर आश्वस्त भारतीय कप्तान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें कहा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल