अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 अप्रैल 2025। अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। वहीं पिछले काफी वक्त से आमिर खान के भारत के सबसे बड़े महाकाव्य ‘महाभारत’ को बनाने की भी चर्चाएं हो रही हैं। आमिर इस बड़े प्रोजेक्ट को पर्दे पर उतारने की लगातार कोशिश में लगे हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की, जिनमें वो बतौर निर्माता भी नजर आएंगे।

महाभारत पर काम शुरू करेंगे आमिर
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत मेंं आमिर खान ने बताया कि अब वो उस फिल्म पर नजर रख रहे हैं जिसे वे अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षाओं में से एक कहते हैं। अभिनेता ने कहा, “मुझे इस साल इस पर काम शुरू करने की उम्मीद है। ऑस्कर विजेता लॉर्ड ऑफ द रिंग्स ट्रियोलॉजी की तरह महाभारत एक मल्टी-फिल्म रूपांतरण होगा। इसमें कुछ समय लगेगा क्योंकि स्क्रिप्टिंग में कुछ साल लगेंगे।” हालांकि, आमिर ने ये भरोसा जरूर जताया कि फैंस इस प्रोजेक्ट को इस साल शुरू होते देख सकते हैं। वहीं फिल्म में खुद एक्टिंग करने के सवाल पर आमिर ने अभी ये तय नहीं किया कि वो इस फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं। उनका कहना है कि हम देखेंगे कि हमें किस भूमिका के लिए कौन उपयुक्त है।

कई पार्ट्स में बनेगी महाभारत
महाभारत जैसी फिल्म का निर्देशन क्या आमिर खुद करेंगे या इसकी जिम्मेदारी किसी और को मिलेगी। इस पर अभिनेता ने कहा, “महाभारत के विशाल स्तर को एक बड़े और व्यापक नजरिए की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि आप महाभारत को एक फिल्म में बता सकते हैं, इसलिए यह कई फिल्मों में होगी। मैं बड़े पैमाने पर देख रहा हूं। चूंकि यह कई पार्ट्स में सामने आएगी, इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि मैं इसका निर्देशन करूंगा या नहीं। मुझे लगता है कि हमें कई निर्देशकों की आवश्यकता हो सकती है।

पिछले कई सालों से इस पर काम कर रहे आमिर
आमिर खान पिछले कई वर्षों से अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं और इसे बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 2018 में वापस यह बताया गया था कि अभिनेता राकेश शर्मा की बायोपिक से बाहर निकल गए ताकि वह इस फिल्म पर काम कर सकें, जिसके बारे में अफवाह थी कि यह 1000 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जाएगी। हालांकि, बीच में लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद ऐसी भी खबरें आई थीं कि आमिर ने महाभारत को लेकर अपना आइडिया ड्रॉप कर दिया है। लेकिन अब आमिर ने इसके बारे में ताजा अपडेट देकर ये साफ कर दिया है कि आमिर अभी भी इस बड़े प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अप्रैल 2025। सरकार ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।  गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पोप फ्रांसिस […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार