लव कुश रामलीला में कंगना रनौत ने किया रावण दहन, गोल्डन प्रिंट सिल्क साड़ी में पहुंची थी एक्ट्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023। अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां लाल किले से लगे मैदान में आयोजित दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में मंगलवार को रावण के पुतले का दहन किया। इस आयोजन के 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गईं। रनौत ने तीर चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई और ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र थे। 

दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला ने रावण के पुतले को आग लगाई है। कार्यक्रम में रनौत ने अपनी फिल्म ‘‘तेजस” का भी प्रचार किया, जो 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सैनिकों के कठिन जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे हमारे भारतीय सैनिक हमारी रक्षा करते हैं और अपनी जान देने में जरा भी नहीं हिचकते।’

Leave a Reply

Next Post

'भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं', विजयदशमी के मौके पर द्वारका में बोले प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में विजयादशमी के पर्व पर हिस्सा लेते हुए कहा कि विजयदशमी के ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय। अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है। ये अत्याचारी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल