परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मार्च 2026। नौसेना के लिए समुद्र के बीच आवश्यक सामान की जल्द आपूर्ति का साधन तैयार हो गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और नौसेना ने गोवा तट पर पी-8आई टोही विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर (एडीसी-150) के चार सफल परीक्षण किए। यह परीक्षण 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच अलग-अलग परिस्थितियों में किए गए। परीक्षणों में यह प्रणाली पूरी तरह खरी उतरी।

समुद्र में सहायता पहुंचाने में मिलेगी मदद
एडीसी-150, 150 किलो की पेलोड क्षमता वाला कंटेनर है। यह समुद्र तट से 2,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर तैनात युद्धपोतों तक आपातकालीन सहायता पहुंचा सकता है। चाहे जहाज से जुड़े पुर्जे हों, चिकित्सा सहायता या जीवन रक्षक दवाएं हों या फिर राशन, अब विमान के जरिये इन्हें सीधे जहाज तक गिराया जा सकेगा। 150 किलो की पेलोड क्षमता वाला कंटेनर डीआरडीओ ने किया विकसित

रसद नीति में आएगा बदलाव
एडीसी-150 के सफल परीक्षण से नौसेना की ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स क्षमता में बदलाव आएगा। अब युद्धपोतों को छोटे-मोटे सामान या तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए बार-बार तट पर वापस आने की जरूरत नहीं होगी। इससे जहाज लंबे समय तक मिशन पर तैनात रह सकेंगे। इस तकनीक को डीआरडीओ की तीन प्रयोगशालाओं एनएसटीएल (विशाखापत्तनम), एडीआरडीई (आगरा) और सीईएमआईएलएसी, (बंगलूरू) ने मिलकर विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रणाली के जल्द नौसेना में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मार्च 2026। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ का टाइटल सामने आया। इस फिल्म का टीजर एक खास इवेंट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान रिवील करेंगे। फिल्म ‘AA22xA6’ के डायरेक्टर एटली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं