मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 09 अक्टूबर 20236। आयरलैंड में उच्च शिक्षा की संभावनाओं को भारतीय छात्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से Education in Ireland ने मुंबई के द सेंट रेजिस में वार्षिक शिक्षा मेले का आयोजन किया। आयरलैंड के कॉन्सुल जनरल पैट्रिक डफी ने मेले का उद्घाटन किया, जहां 17 प्रमुख आयरिश विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया।

मेले में तकनीक, स्वास्थ्य, स्थिरता, व्यवसाय एवं वित्त, कला और मानविकी जैसे क्षेत्रों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, शोध और छात्र जीवन से जुड़ी जानकारी दी गई। आयरिश वीजा कार्यालय के अधिकारी ने छात्रों को वीजा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और वित्तीय योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

Education in Ireland की क्षेत्रीय प्रबंधक एलिज़ाबेथ मैकहेनरी ने कहा, “भारत और आयरलैंड के बीच शिक्षा और संस्थागत सहयोग की मजबूत नींव है। हम प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों का आयरलैंड में स्वागत करने और उन्हें समग्र वैश्विक शिक्षण अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।”

इस अवसर पर सीआईआई के साथ Ireland-India Higher Education Forum भी आयोजित हुआ, जिसमें दोनों देशों के संस्थानों के बीच अंतरराष्ट्रीय शिक्षा साझेदारी पर चर्चा हुई। कॉन्सुल जनरल पैट्रिक डफी ने कहा, “भारत और आयरलैंड के बीच शिक्षा, शोध और प्रतिभा की गतिशीलता के मजबूत संबंध हैं। ऐसे मंच नई संस्थागत साझेदारियों और छात्रों के लिए नए अवसरों का मार्ग खोलते हैं।” मुंबई के बाद यह शिक्षा मेला चेन्नई और बेंगलुरु में भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है - कांग्रेस

शेयर करेआम जनता पहले से ही खाद्य पदार्थों और ईंधन की महंगाई से पस्त थी, अब बैंक किश्तों के बोझ तले दब गई इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के फैसले को आसमान छूती महंगाई, घटती आमदनी और न्यूनतम बचत की त्रासदी से जूझ […]

You May Like

बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण....|....जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान....|....‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति....|....छत्तीसगढ़ में जंगलराज जैसे हालात, अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं गृहमंत्री इस्तीफा दे - कांग्रेस....|....गलती करे विभाग और सजा भुगते कर्मचारी? वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है - कांग्रेस....|....पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है - कांग्रेस....|....मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत....|....सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी....|....दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक्शन....|....11 सूत्री मांगों को लेकर 33 जिलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन