जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कोशिश करते चार आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 24 जून 2023। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पीओजेके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) से हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी थलसेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के काला जंगल में मारे गए।” सुरक्षा बलों ने पिछले शुक्रवार को भी केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में पांच आतंकवादियों को मार गिराया था और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इस घटना के बाद एलओसी पर सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है।दरअसल, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा था। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पता चला कि 4 आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद संयुक्त अभियान के बाद 4 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

इमरान ने कसा तंज- भारत और अमेरिका ने पाक को कहा आतंकवाद प्रमोटर, कुछ बोले नहीं पीएू शहबाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 24 जून 2023। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान जारी किए संयुक्त बयान में उनके देश को ‘भारत में आतंकवाद को सीमा पार से बढ़ावा देने वाला’ बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग