न्यूजीलैंड का नया कप्तान बना ये खिलाड़ी, पहली बार इस नए प्लेयर को दी गई कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मार्च 2025। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को सौंपी गई है। खास बात यह है कि उन्होंने पहली बार कप्तानी भी पाकिस्तान के खिलाफ ही की थी। पिछले साल पाकिस्तान में ब्रेसवेल ने टीम का नेतृत्व किया था और अब उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी मिली है।

आईपीएल में व्यस्त रहेंगे कई प्रमुख खिलाड़ी
इस टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाले केवल 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसका कारण यह है कि न्यूजीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में व्यस्त रहेंगे। इन खिलाड़ियों में व्हाइट बॉल के नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेवॉन जैकब्स और लॉकी फर्ग्यूसन शामिल हैं।

वापसी कर रहे खिलाड़ी
पिछली सीरीज से बाहर रहे टिम साइफर्ट, जेम्स नीशम और फिन एलन को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। स्पिन विभाग में अनुभवी ईश सोढ़ी की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज बेन सियर्स चोट से उबरकर एक बार फिर मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से खास मुलाकात, इन विकास योजनाओं पर की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मार्च 2025। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली की आर्थिक प्रगति और विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह मुलाकात बहुत ही सार्थक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण