शिक्षा स्तर में सुधार पर सीएम ने जताई खुशी, कहा- प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में बढ़ा नामांकन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ईटानगर 08 जनवरी 2025। अरुणाचल प्रदेश में स्कूलों में नामांकन दर में इजाफा हुआ है। इसे लेकर सीएम पेमा खांडू ने खुशी जताई है। सीएम ने कहा कि राज्य में प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में नामांकन दर में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई है। राज्य में माध्यमिक स्तर पर स्कूल ड्रॉप आउट दर में 11.7 प्रतिशत की कमी आई है। खांडू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारे लक्षित प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम मिले हैं। प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन दर 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। माध्यमिक स्तर पर औसत वार्षिक स्कूल छोड़ने की दर में काफी कमी आई है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव के लिए टीम अरुणाचल को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप टीम अरुणाचल अच्छी तरह से राज्य के शैक्षिक परिदृश्य को बढ़ा रही है और सक्षम उपाय कर रही है।  राज्य में लर्निंग एड के रूप में भवन और नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना जैसे अभिनव कार्यक्रमों से काफी बदलाव आया है। इसका उद्देश्य है कि आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं हर बच्चे के लिए सुलभ हों। इससे सभी के लिए समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। 2024 एसडीजी स्कोरकार्ड के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन दर 100 प्रतिशत हो गई। माध्यमिक स्तर पर औसत वार्षिक स्कूल छोड़ने की दर घटकर 11.7 प्रतिशत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

'जान मार देगी ये इंडस्ट्री', मनोज बाजपेयी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को चेतावनी देने का खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 जनवरी 2025। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की। सुशांत ने जून 2020 में मुंबई के बांद्रा में अपने मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल