ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, अब भारत के लिए राह हुई कठिन, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2024। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शारजाह में न्यूजीलैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। इस जीत से ग्रुप ए में सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण दिलचस्प हो गया है। हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमों के पास ही सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका है। मौजूदा समय में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। भारत चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। भारत ने अब तक न्यूजीलैंड से हार और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। भारत को नेट रनरेट में सुधार करने के लिए बुधवार को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि श्रीलंका ने हाल ही में भारत को महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अब मुश्किल हो चला है।

ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कंगारू टीम चार अंक और +2.254 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, पाकिस्तान के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.555 है। न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में दो अंक और -0.050 नेट रन रेट के साथ तीसरे, भारतीय टीम दो मैचों में दो अंक और -1.217 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम दो मैचों में दो हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

भारत को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद नेट रन रेट का नुकसान हुआ था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने कुछ राहत दी। अब टीम इंडिया को यहां से दोनों मैच जीतने होंगे। उन्हें श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी हराना होगा। इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका के खिलाफ छोटी जीत या फिर ऑस्ट्रेलिया से हार टीम इंडिया की राह और कठिन कर देगी। श्रीलंका के खिलाफ हार से भारत का सफर लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि, टीम पूरी तरह से बाहर नहीं होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पर जीत से फिर रास्ता बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

करीना ने आलिया की गायकी पर किया कटाक्ष, बेबो बोलीं- पता नहीं आपकी आवाज इतनी अच्छी है या नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 अक्टूबर 2024। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अदाकारी के साथ गायकी में भी माहिर हैं। आलिया ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में समझावां गाना गाकर अपनी संगीत प्रतिभा का परिचय पहले ही दे दिया है। इसके बाद उन्होंने उड़ता पंजाब के लिए दिलजीत दोसांझ […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए