अभी कइयों की जाएगी नौकरी, नये बॉस एलन मस्क के फरमान से ट्विटर में हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का स्वामित्व लेने के कुछ दिनों बाद ही छंटनी के संकेत दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मस्क ने प्रबंधन से ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्हें जाने के लिए कहा जा सकता है। इससे पहले कहा जा रहा था कि कंपनी में काम कर रहे 75 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर खरीदने से पहले इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि वो आते ही ट्विटर में बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से बाहर करेंगे। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से बताया कि अरबपति उद्यमी एलन मस्क जिन्होंने गुरुवार को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया, ने प्रबंधकों से टीम के सदस्यों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्हें जाने दिया जा सकता है। मामले की जानकारी देने वाले शख्स ने अपनी पहचान न बताने के लिए कहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि कंपनी में छंटनी का दौर शनिवार से शुरू हो सकता है। सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के एक प्रतिनिधि ने शनिवार को टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। मस्क के निजी लेन-देन के चलते बड़े पैमाने पर छंटनी पर चिंताएं बढ़ गईं हैं। 

75 फीसदी लोगों की जाएगी नौकरी?
संभावित निवेशकों को बताया गया है कि वह 75% कर्मचारियों की संख्या को समाप्त कर देंगे। वर्तमान में ट्विटर में 7,500 के करीब लोग काम करते हैं। हालांकि मस्क ने बाद में इनकार किया कि कटौती इतनी बड़ी संख्या में होगी। लेकिन, उन्होंने इस बात का खुलासा भी नहीं किया कि कंपनी से कितने लोगों को निकाला जा सकता है। 

खुद सीईओ बनना चाहते हैं मस्क
गौरतलब है कि मस्क ने पहले ही अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वित्त प्रमुख और दो वरिष्ठ कानूनी कर्मचारियों सहित ट्विटर की अधिकांश नेतृत्व टीम को हटा दिया है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, वह तत्काल कार्यकाल में खुद सीईओ बनने की योजना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन आतंकवाद : घाटी में मारे गए चारों आतंकी फिदायीन हमले के लिए जा रहे थे, पाकिस्तानी ने रची थी साजिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 02 नवंबर 2022। कश्मीर घाटी में मंगलवार को सुरक्षा बलों को आतंक के मोर्चे पर भारी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग व पुलवामा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में  लश्कर-ए-ताइबा के सरगना समेत चार आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी था। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां