तीन दिन जम्मू-कश्मीर में रहेंगे गृह मंत्री शाह, सीमा पर घुसपैठ रोकने की रणनीति पर होगा मंथन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 04 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। शाह जम्मू में प्रदेश की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ की ओर से सीमा पर लगाए गए नए उपकरणों का भी केंद्रीय गृह मंत्री निरीक्षण करेंगे। वे सीमा चौकियों पर जवानों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं व चुनौतियों पर बात करेंगे। बता दें कि हीरानगर और सांबा सेक्टर आतंकी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहे हैं। शाह स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाने पर बल देंगे।

केंद्रीय गृह सचिव ने किया था दाैरा :नई दिल्ली में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद 14-15 जनवरी को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन डेका, सीएपीएफ के प्रमुखों और अन्य एजेंसियों ने जम्मू का दौरा किया था।

एक माह में दूसरी बार सुरक्षा समीक्षा
शाह एक माह के भीतर जम्मू-कश्मीर की दूसरी बार सुरक्षा समीक्षा करने जा रहे हैं। इसके पहले आठ जनवरी को उन्होंने दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक ली थी। छह फरवरी को होने वाली बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों, घुसपैठ और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें पुलिस, अर्धसैनिक बलों, खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे बैठक में 

Leave a Reply

Next Post

पीर पंजाल बयान पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, लगे “जम्मू-कश्मीर जिंदाबाद” के नारे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 04 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब पीर पंजाल खित्ता पर बीजेपी नेता सुनील शर्मा द्वारा दिए गए एक बयान पर विपक्ष भड़क उठा। आज सुबह ही सत्र की कार्यवाही शांतिपूर्वक शुरू हुई […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग