जम्मू आईईडी मामला: प्रदेश के कई स्थानों में एनआईए की छापेमारी, सात ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 21 सितम्बर 2021। जम्मू में आईईडी बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर कश्मीर और जम्मू में स्थित सात ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने थाना पंथा चौक के लासजान-बी क्षेत्राधिकार के निवासी मोहम्मद शफी वानी के आवास पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि एनआईए ने आवास की तलाशी ली जिसके बाद मोहम्मद शफी और उनके बेटे रईस वानी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया। वहीं मोहम्मद शफी को हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पंटा-चौक ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार कुलगाम में, एनआईए ने जिले के लार्म गंजीपोरा इलाके के निवासी वसीम अहमद डार के आवास की तलाशी ली। वहीं अनंतनाग में बमनू सदिवार निवासी बशीर अहमद पद्दार के आवास पर छापेमारी की गई। साथ ही बारामूला में रेशम उत्पादन विभाग में कर्मचारी बताए जा रहे झंडफरान शीर निवासी गुलाम मोहिउद दीन वानी के घर छापेमारी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदूषण से निपटने की तैयारी: दिल्ली सरकार तैयार कर रही है एक्शन प्लान, 24 से बायो डि-कंपोजर घोल बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 सितम्बर 2021। पिछले साल की तरह इस बार भी इच्छुक किसानों के खेत में बायो डि-कंपोजर का नि:शुल्क छिड़काव दिल्ली सरकार करेगी। पराली से प्रदूषण नहीं फैले इसे लेकर सरकार अभी से ही सर्तक हो गई है। पिछले साल पांच अक्तूबर से घोल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग