यूएस के बाद अब लैटिन अमेरिका में दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, पेंटागन ने जारी किया बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 04 फरवरी 2023। अमेरिका में दिखने के बाद अब लैटिन अमेरिका में भी चाइनीज जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है। शुक्रवार रात को पेंटागन ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा है कि हमें रिपोर्ट मिली है कि लैटिन अमेरिका के आसमान में एक गुब्बारा दिखाई दिया है। हम मानकर चल रहे हैं कि यह दूसरा चाइनीज जासूसी गुब्बारा है। बता दें कि एक चीनी जासूसी गुब्बारा अमेरिका के हवाई क्षेत्र में भी मौजूद है और अभी कुछ दिन इसके अमेरिकी हवाई क्षेत्र में ही मौजूद रहने की आशंका है। पेंटागन इस पर नजर रखे हुए है। चीनी जासूसी गुब्बारा ऐसे समय अमेरिकी आसमान में दिखाई दिया है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन चीन का दौरा करने वाले थे। अब जासूसी गुब्बारे से नाराज अमेरिका ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का चीन दौरा रद्द कर दिया है। साथ ही चीनी गुब्बारे को देखते हुए अमेरिका ने सभी संवेदनशील डाटा को सुरक्षित कर लिया है।

बुधवार को यह चीनी जासूसी गुब्बारा अमेरिका के मोंटाना इलाके के ऊपर देखा गया था। गौरतलब है कि इस इलाके में अमेरिका एयरफोर्स का बेस मौजूद है, जहां न्यूक्लियर मिसाइलें भी तैनात हैं। यह जासूसी गुब्बारा तीन बसों के बराबर आकार का है और नागरिक हवाई उडानों की सीमा से ऊपर उड़ रहा है। पेंटागन ने कहा है कि नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड इस गुब्बारे को ट्रैक कर रही है। पेंटागन ने कहा है कि यह गुब्बारा फिलहाल जमीन पर रहने वाले लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। नीचे रह रहे लोगों को परेशानी ना हो, इसलिए इस चीनी गुब्बारे को नीचे नहीं गिराया जा रहा है। 

पेंटागन ने बताया कि यह गुब्बारा चीन से अलास्का के पास अलेउतियन आईलैंड आया था। यहां से उत्तर पश्चिम कनाडा होते हुए यह मोंटाना शहर पहुंचा है। चीन ने इसे लेकर कहा है कि यह गुब्बारा रास्ता भटक गया था। चीन ने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा रद्द होने पर चीन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अमेरिका के ऐसे मुद्दों पर रवैया बदलना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बोले: अदालत के लिए कोई भी मामला छोटा या बड़ा नहीं, हम लैंगिक समानता के मजबूत पक्षधर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शीर्ष अदालत से लेकर निचली अदालत की भूमिका पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अदालत के लिए, […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक