विराट एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे, टी-20 में 10 हजार रन से सिर्फ 71 रन दूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021 फेज-2) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। फेज-1 में RCB बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 7 मैचों से 10 अंक हासिल कर पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर रही थी। दूसरी ओर KKR की टीम फॉर्म हासिल करने के लिए स्ट्रगल करती दिखी और उसे 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत मिली। KKR की टीम 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इस मैच में RCB के कप्तान विराट कोहली 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

200 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बनेंगे विराट
यह मुकाबला RCB के कप्तान विराट कोहली का IPL में 200वां मैच है। विराट किसी एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। हालांकि, ओवरऑल वे इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और सुरेश रैना IPL में 200 मैच खेल चुके हैं।

टी-20 में 10 हजार रन से 71 रन दूर विराट
विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। वे इस उपलब्धि से सिर्फ 71 रन दूर हैं। उनसे पहले इस फॉर्मेट में क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वॉर्नर 10 हजार रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन को मिल सकती है जगह
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंजबाज पैट कमिंस ने दूसरे फेज से नाम वापस ले लिया था। उनकी गैरहाजिरी में KKR की प्लेइंग-11 में लॉकी फर्ग्यूसन को जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनके अलावा कप्तान ओएन मोर्गन, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन टीम के तीन अन्य विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। टीम के पास शाकिब अल हसन के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर भी है। हालांकि, नरेन ने हाल ही में कैरेबियंस प्रीमियर लीग (CPL) में जैसा प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए शाकिब के खेलने की उम्मीद कम लग रही है।

हसारंगा को मौका मिलना लगभग तय
RCB के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदू हसारंगा को प्लेइंग-11 में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। उनके अलावा एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और काइल जेमिसन टीम के तीन अन्य विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

CM योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेन्द्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, बोले-सामने लाया जाएगा संदिग्ध मौत का सच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 21 सितम्बर 2021। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत से सभी स्तब्ध हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज में महंत नरेन्द्र गिरि की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के साथ ही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं