श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जल्द होगा ‘उत्तराखंड भवन’ का निर्माण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या/ देहरादून 08 मई 2024। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही अतिथिगृह ‘उत्तराखंड भवन’ का निर्माण किया जाएगा। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण के लिए भूखंड आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार को जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई है। उत्तराखंड पहला राज्य है, जिसने अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूखंड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अपने वायदे के अनुरूप जल्दी से जल्दी रामनगरी अयोध्या में अतिथि गृह का निर्माण करेगी ताकि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को ठहरने की उचित सुविधा मिल सके। यह भूखंड राममंदिर से महज सात किलोमीटर (हवाई दूरी-तीन किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है। राममंदिर के निर्माण के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि उत्तराखंड सरकार अयोध्या में राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भूमि खरीद के लिए 32 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार का आग्रह स्वीकार कर भूखंड आवंटन की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण के लिए 5253.30 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित किया था। भूखंड की रजिस्ट्री होने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड भवन के जल्द निर्माण के लिए उसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

"पूर्व में रहने वाले चीनी तो दक्षिण के लोग दिखते हैं अफ्रीकी", सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा पिछले महीने अमेरिका में विरासत कर के बारे में अपने कमेंट के कारण चर्चाओं में आए थे. उनके इस बयान के कारण सत्तारूढ़ बीजेपी ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस और उन पर निशाना साधा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान