देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नए सचिव बने, जय शाह की जगह संभालेंगे पद; एसजीएम में हुआ फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जनवरी 2025। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए सचिव चुने गए हैं। सैकिया आईसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह यह पद संभालेंगे। सैकिया का बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा था क्योंकि इस पद के लिए नामांकन करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। सैकिया को सचिव चुनने का फैसला बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान हुआ।

जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद सैकिया अंतिम सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, कोई भी रिक्त पद 45 दिनों के अंदर विशेष आम सभा बुलाकर भरी जानी होती है। जय शाह ने एक दिसंबर 2024 को पदभार संभाला था और बीसीसीआई ने पद खाली होने के 43वें दिन बैठक बुला ली।

Leave a Reply

Next Post

चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय; आज टीम घोषित करने की अंतिम तारीख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जनवरी 2025। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में आखिरी टेस्ट के दौरान कमर में समस्या हुई थी। इसके बाद वह स्कैनिंग के […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर