भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिका ने फिर जताई चिंता, कहा- आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच हो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 27 सितम्बर 2023। अमेरिका ने कहा है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में इस साल की शुरुआत में एक अलगाववादी सिख नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता को लेकर उसके (कनाडा के) आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें लगता है कि इस तरह के चिंताजनक आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा का कहना है कि वह पूर्ण और निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारा मानना है कि भारत सरकार को इसमें सहयोग करना चाहिए।

मिलर नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद कनाडा और भारत के बीच चल रहे विवाद को लेकर किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कनाडा ने भारत पर ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। भारत ने आरोपों को ‘‘निराधार” बताया है और कहा है कि कनाडा आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बन गया है।

मिलर ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से कनाडा की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। हमने अपने कनाडाई समकक्षों के साथ निकटता से सहयोग किया है और हमने भारत से जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।” अधिकारी ने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है।  

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने फिर केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- मनरेगा के लिए सुनियोजित इच्छामृत्यु कर रही है सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उसने सरकार पर सोशल ऑडिट के फंड में देरी कर मनरेगा की ‘सुनियोजित इच्छामृत्यु’ करने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया कि बाद में सरकार इसी का बहाना […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'