शाम तक गुजरात के तट से टकराएगा ताउते, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मई 2021। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है।

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ताउते के कारण मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं। चक्रवाती तूफान ताउते के आने के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं। 

विमान सेवाएं प्रभावित

तूफान के मद्देनजर विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की थी। कंपनियों की सेवाएं कई शहरों में बाधित हो गई हैं। विस्तारा और इंडिगो ने ट्वीट कर ट्रैवल एडवाइजरी की जानकारी दी। विस्तारा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘अरब सागर में मौसमी परिस्थितियों की वजह से कंपनी की चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बंगलूरू, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवाएं 17 मई 2021 तक प्रभावित रहेंगी। ग्राहकों की सुविधाओं के लिए कंपनी ने उसकी वेबसाइट पर उड़ानों का अपडेट लेने के लिए कहा है। ग्राहक एसएमएस के जरिए भी उड़ान के समय में हुए बदलाव की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 9289228888 पर UK(फ्लाइट नंबर) डालकर भेजना होगा।

इंडिगो एयरलाइंस  

इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चक्रवात ‘ताउते’ के चलते कन्नूर में उसकी सेवाएं प्रभावित हैं। कंपनी ने ग्राहकों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। इसके साथ ही प्लान-बी का विकल्प भी दिया है। इसके तहत कंपनी की ओर से उड़ान रद्द या पुनर्निर्धारित होने पर ग्राहक अपनी उड़ान का समय या तारीख बदल सकते हैं या उसे रद्द भी कर सकते हैं। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के रिफंड के भी पात्र हैं।

अब तक आठ लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान ताउते से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई सैकड़ों पेड़ इसकी चपेट में आकर गिर गए और कई गांव प्रभावित हो गए। चक्रवात ताउते का देश के कई राज्यों पर असर पड़ा।

शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचेगा ताउते 

अहमदाबाद के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते तेज हवाओं के साथ गुजरात के तट पर आज शाम तक पहुंचेगा और देर रात को पोरबंदर और महुवा तट से गुजरेगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना है और इनकी रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा होगी।

Leave a Reply

Next Post

नारदा केस: मुझे भी गिरफ्तार कर लो... मंत्रियों के अरेस्ट होने पर सीबीआई पर बरसीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 17 मई 2021। ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों और विधायक मदन मित्रा को अरेस्ट किए जाने के मामले ने बंगाल की राजनीति में हलचलें तेज कर दी हैं। नारदा स्कैम में गिरफ्तार किए गए मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा […]

You May Like

नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय की बैठक: नक्सल मामले पर बनी विशेष रणनीति....|....मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश....|....40 साल बाद जेद्दा में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा, भारत-सऊदी में होंगे 6 बड़े समझौते....|....पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, गृह मंत्रालय ने की घोषणा....|....अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म....|....'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की....|....एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी; पहला सत्र सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के साथ....|....10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले....|....बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....|....सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर