सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 मेरठ, 28 अक्टूबर 2026। मेरठ में गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, रोशनी ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी नीरज को घर की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। 

चोरी के बाद दोनों मेरठ से निकलकर पहले आगरा पहुंचे और फिर बस से कानपुर चले गए। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को वहां से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस चोरी की गई ज्वेलरी, नकदी और सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।  एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी नौकरानी रोशनी और नीरज की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। नीरज उससे मिलने के लिए बीच-बीच में मेरठ भी आता था। जांच में सामने आया कि वारदात से करीब दो महीने पहले रोशनी ने नीरज को कारोबारी के घर की जानकारी दी थी।

उसे बताया कि घर में कौन रहता है, कहां कीमती सामान रखा है और किस तरह चोरी की जा सकती है। इसके बाद नीरज ने चोरी की साजिश रची। हालांकि चोरी की योजना किसने किस तरह अंतिम रूप दी और दोनों की भूमिका क्या रही इस संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

चोरी के बाद ऑटो से सोहराब गेट पहुंची, फिर बस से आगरा गई : पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद रोशनी ऑटो से सोहराब गेट बस डिपो पहुंची। वहां से बस पकड़कर वह आगरा गई जहां उसका प्रेमी नीरज रहता है। इसके बाद दोनों आगरा से बस में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। 

जांच में रोशनी की लोकेशन कानपुर में मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें वहां भेजी गईं। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को कानपुर से हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं और चोरी के सामान का पता लगाने में जुटी हैं। 

कुक से भी की पूछताछ
पुलिस ने कारोबारी के घर काम करने वाले कुक को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद आशुतोष भल्ला गंगानगर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर विनय कुमार से मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी भी लगी हुई थी। कारोबारी के घर हुई चोरी ने घरेलू सहायकों के सत्यापन और घरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

सोमवार को की थी चोरी
घटना सोमवार दोपहर की है। डिफेंस कॉलोनी के ए-12 में रहने वाले स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर पर दिसंबर 2025 से रोशनी घरेलू सहायिका का काम करती थी। रोशनी एक एजेंसी के माध्यम से आई थी। आरोप है कि उसने सोमवार को कारोबारी की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह घर की तिजोरी से ज्वेलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

घटना के समय आशुतोष के भाई का परिवार मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद बताया गया। शाम को आशुतोष घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। रेखा भल्ला को अस्पताल ले जाया गया था। देर रात उन्हें अस्पताल से घर लाया गया। चोरी में कितनी नकदी और कितनी कीमत की ज्वेलरी गई, इस बारे में पीड़ित परिवार की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Next Post

दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक

शेयर करेचार दिसंबर को अंतिम सूची इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। 30 अक्तूबर तक चलने वाले इस चरण में निर्वाचन कार्यालय ने अधिक […]

You May Like

पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार....|....पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या....|....भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी नौकरी की भर्ती बंद - कांग्रेस....|....‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ गुलाब, जुनून और आग भरी निगाहों के साथ शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार