कल्कि 2898 एडी पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से पहले निर्माता दे सकते हैं ये बड़ी सौगात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 जून 2024। नाग अश्विन निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज को लेकर देश-विदेश में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून, 2024 निर्धारित है। बीते सोमवार की शाम ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। 

‘कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर ने मचाया धूम
इस पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दिया है। सुपर स्टार प्रभास की इस फिल्म के ट्रेलर को काफी चर्चा मिल रही है। फैंस लगातार इस पर बात कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ता जा रहा है। ट्रेलर में काशी को दुनिया का पहला शहर और आखिरी शहर दिखाया गया है। इसमें अश्वत्थामा के किरदार में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी माथे पर मणि धारण किए नजर आ रहे हैं। वहीं, ट्रेलर में प्रभास के साथ-साथ सभी किरदार खूब सारा एक्शन करते नजर आ रहे हैं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प दावा किया जा रहा है। 

निर्माता जारी कर सकते हैं एक और ट्रेलर
‘कल्कि 2898 एडी’ की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में रही है। बीते सोमवार ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म से जुड़े एक और अपडेट को लेकर दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता एक और ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता द्वारा 2 मिनट और 30 सेकंड लंबा एक अतिरिक्त ट्रेलर फिल्म के प्रीमियर से एक सप्ताह पहले रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, टीम की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

दिखेगा सितारों का जमावड़ा 
बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ ने वाले हैं। फिल्म में सपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, बह्मानंद, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पाशुपति आदि कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण वैजंयती मूवीज द्वारा किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश की हार के बाद अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने भी कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 11 जून 2024। बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से जहां दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं बांग्लादेश के लिए आगे की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार